शत्रु की महत्ता

हमने जीवन में मित्र की महत्ता के बारे में कई क़िस्से, कहावतें पढ़ी हैं लेकिन सनद रहे हमारा शत्रु भी हमारे जीवन में कम महत्वपूर्ण नहीं है। चीते का शत्रु है लकड़बग्गा जो उसका शिकार छीन लेता है ताकि चीता फिर से शिकार के लिए भागदोड करें। एसा बार बार होता है और यही प्रक्रिया चीते को दुनिया का सबसे तेज जानवर बनाती है। यदि लकड़बग्गा ना होता तो चीता शिकार को खाकर आराम से रहता और कभी तेज और फुर्तीला नहीं बन पाता। मेहनती और ईमानदार लोग रात दिन मेहनत करते हैं और उनके शत्रु मक्कार लोग उनका सारा क्रेडिट खा जाते हैं यही प्रक्रिया मेहनतकश इंसान को और मेहनत करने की ओर ले जाती हैं और उसकी क़ाबिलियत वक़्त के साथ बढ़ती जाती है। मित्र की प्रशंसा में हमने क़सीदे पढ़े हैं लेकिन शत्रु भी हमारे जीवन में उतना ही उपयोगी है।

Leave a comment