वर्चूअल नज़रबट्टू

खुराफ़ाती लाल बचपन से ही बहुत ख़ुराफ़ाती हैं । स्कूल के दिनों में इंटर्वल के टाइम साथ के बच्चों के साथ नदी में नहाने जाते थे । खुद जल्दी नहाकर आ जाते थे और बच्चों की शिकायत करके उन्हें टीचर से पिटवाते थे । कल बड़े दिनों के बाद उनसे मुलाक़ात हुई । रहमत भाई ने कहा आजकल शोशल मीडिया में बहुत ऐक्टिव रहते हो । खुराफ़ाती लाल ने ठहाका लगाया – भाई अपना कॉन्सेप्ट क्लीयर है – शोशल मीडिया हाथी के दाँत हैं खाने के और दिखाने के और । इसलिए शोशल मीडिया में जितनी ग़ैर ज़रूरी चीजें हैं वो डालनी चाहिए और अपनी असली योजनाओं की भनक भी शोशल मीडिया से दूर रखनी चाहिए । खुराफ़ाती लाल की शोशल मीडिया की सारी ऐक्टिविटी एक वर्चूअल नज़रबट्टू है जो उन्हें ऐक्चूअल कामों में फ़ोकस करने में मदद करती है । हमने खुराफ़ाती लाल और उनके दिमाग़ को सलाम किया और घर की राह पकड़ी 

ReplyForwardAdd reaction

अभी बच्चे हो

अगर दूसरों से उम्मीदें बहुत करते हो

अगर दिल की हर बात साझा करते हो

ज़रा सी बात पर आह भरा करते हो 

कोई समझता नहीं ये शिकवा करते हो

ज़रूरी मशविरा ग़ैरों से लिए फिरते हो 

ग़ैर ज़रूरी बातों में वक़्त ज़ाया करते हो

प्रसंशा सुनकर फूल के कुप्पा हुए जाते हो

अपनी निंदा सुनकर बिल्कुल बौरा जाते हो

अगर सुनी सुनाई बातों में कान के कच्चे हो

हे मित्र तुम वाक़ई अभी बहुत छोटे बच्चे हो

प्याज़ भी खाओ और डंडे भी

एक बार की बात है एक लड़के ने दावा किया कि वह एक समय में बीस प्याज़ खा सकता है । फिर शर्त लग गई अगर लड़का बीस प्याज खाएगा तो उसे बीस हज़ार रुपए का इनाम दिया जाएगा और अगर नहीं खा पाएगा तो उसे बीस डंडे मारे जाएँगे । लड़के ने शर्त मान ली । लड़के ने प्याज़ खाने शुरू किए और पंद्रह प्याज़ खा लिए । अब उसके लिए और प्याज़ खाना मुश्किल हो गया । जैसे तैसे दो तीन प्याज़ और खाकर उसने हार मान ली। कुल मिलाकर अठारह प्याज़ खाने के बाद उसे बीस डंडे मारे ग़ए।

इस कहानी से ये शिक्षा मिलती है कि अपनी क्षमता से अधिक का वादा करने वाला काम भी ज़्यादा करता है और नुक़सान भी उठाता है।

Self-certification of eBRC

DGFT initiated a tremendous step towards ease of doing business by enhancing digital platform for exporters. Directorate General of Foreign Trade (DGFT) issued Trade Notice 33/2023-24 dated 10th November, 2023.

Pilot Launch: A soft launch of the revamped eBRC system was proposed with effect from 15th November 2023. Starting from given date, each bank will set its cut-off date based on their readiness after completing User Acceptance Testing (UAT).

To improve trade facilitation for exporters, DGFT has implemented an enhanced electronic Bank Realisation Certificate (eBRC) system. This more streamlined process is based on electronic Inward Remittance Messages (IRMs) to be transmitted directly by banks to DGFT. Based on the IRMs received, the exporters shall self-certify their eBRCs.

The enhanced eBRC system shall enable exporters to reduce transaction time and costs. It would also ease the burden on bankers by simplifying the reconciliation of IRMs with shipping bills, SOFTEX, invoices, etc. and promote ease of doing business in general.

Exporters can use this facility given by DGFT for the following activities:

  • View the IRMs/ORMs reported by the banks
  • Generate eBRC (self-certification) from IRMs
  • Cancellation of eBRC (if wrongly generated)
  • Utilization of report for the IRMs

Exporters may contact the DGFT Helpdesk for eBRC-related issues, suggestions, or feedback through the following channels –

  • Call the Toll-Free Helpdesk Support Number.
  • Raise a Helpdesk ticket by navigating to DGFT website — > Services — > DGFT Helpdesk Service. Users may also track their earlier helpdesk ticket status or search previously filed helpdesk tickets.

The revamped eBRC system’s user guide and Frequently Asked Questions (FAQs) will be available on the DGFT Website under the Learn Section. Additionally, DGFT will organize Exporter Outreach Programs to demonstrate and raise awareness about the revamped eBRC facility.

टपकी मिलो यतुके हो

जीवन में हास्य के महत्व को कौन नहीं जानता । रामलीला में हास्य कलाकार चार चाँद लगा देते हैं । बचपन में खड़क दा रामलीला में गाते थे – राम जी की शादी भई तुम ले भया हम ले हो । दाव मिलो भात मिलो टपकी मिलों यतुके हो ( राम जी की शादी में आप भी आए और हम भी, दाल भात तो जमकर मिला लेकिन टपकी ( स्वाद बढ़ाने के लिए दी जाने वाली सब्ज़ी थोड़ी सी ही मिली) । जाने माने हास्य कलाकार हरिनंदन दुर्गापाल जी सीता के स्वयंबर में गाते थे – जनक तुम क्या कर बैठे कोल, इस धनुष को वो तोड़ेगा जो भात खाए एक तौल ( इस धनुष को तो कोई पहलवान ही तोड़ सकता है जो एक तोल ( चावल बनाने वाला बड़ा बर्तन जिसमें शादी में भोजन बनता है) चावल खाता हो) । हास्य सम्राट मदन चाचा (सेठ जी) कहते थे – हमर जीतू भौते होशियार हेगो , पोरि बेर छः में पढ़ छी अली बेर पाँच में ले गो ( हमारा जीतू बड़ा होशियार हो गया है पिछले साल छः में पढ़ता था इस साल पाँच में चला गया है) । रामू करा क भैंस ब्ये रो दूध दिन पड़ोल के बेर खाव में भै रो ( राम सिंह की भैंस ब्याई है दूध ना देना पड़े इसलिए तालाब में बैठी है)। फिर पूरन भाई का दौर आया उन्होंने अपनी कलाकारी का अलग समाँ बांधा । जीवन में हास्य अमृत समान है इसमें दो राय नहीं ।

Mandatory ISIN in India

By 30 September 2024, companies must convert all types of shares and debentures into dematerialized form by making the necessary application to a depository and securing International Security Identification Number (ISIN) for each type of security and shall notify all its existing security holders of this facility

The Ministry of Corporate Affairs (MCA) has taken a significant step towards transparency by issuing notification dated 27th October, 2023. This notification introduces new rules under the Companies (Prospectus & Allotment of Securities) Second Amendment Rules, 2023 making the dematerialization of shares mandatory for private companies.

MCA notification for dematerialization of shares of Private Limited Companies and it is very important for companies to comply with the notification of MCA to avoid penalties and other compliances issues.

MCA notification in brief

  • Every Private Company other than a small company as on 31st March 2023 shall issue the securities only in Dematerialized Form
  • All such companies to comply with the MCA notification by 30th September 2024
  • Companies intending for Bonus, Buyback, ESOP, Rights shall ensure that before making such offer, the entire holding of securities of its promoters, directors, key managerial personnel has been dematerialized in accordance with provisions of the Depositories Act 1996 and regulations made there under
  • Transfer, Purchase and Sell of shares can only happen in dematerialize form


Definition of non-small private limited companies?

  • Companies whose paid-up capital is Rs. 4 Crores & above
  • Turnover for preceding financial year is Rs. 40 Crores & above

The above notification is not applicable to following-

  • Small private limited companies
  • Nidhi Companies
  • Government Companies
  • Wholly owned subsidiaries of Public companies

तेज आदमी

हरियाणा में एक कहावत है –
पचास में फूला सौ में काना
उसके ऊपर रेचक दाना
रेचक दाने ने की पुकार
कैरिया की माया अपरम्पार
कैरिया ने मारो हेलो
मादरिया को मै भी चेलो

इसका अर्थ है कि पचास में वो आदमी सबसे तेज होता है जिसकी आँखे फूली होती है और सौ में वो आदमी सबसे तेज होता है जो काना होता है । इन दोनो से तेज वो आदमी जिसकी आँखों में हल्का भूरा दाने जैसा निशान (रेचक दाना) होता है । रेचक दाने वाला कहता है मै तो तेज हूँ लेकिन कैरिया ( भूरी आँखों वाला) का मुक़ाबला नहीं कर सकता । कैरिया हल्ला मचाता हुआ कहता है कि मैं बाकि सबसे तो तेज और शातिर हूँ लेकिन मादरिया ( छोटे क़द वाला आदमी) का मै भी चेला हूँ ।

दिशा सुधारे दशा

हम चाहे जितनी भी मेहनत कर लें अगर दिशा सही नहीं होगी तो लक्ष्य की दुर्दशा होना अवश्यम्भावी है । अगर दिशा सही है तो थोड़ी सी मेहनत से भी बड़े परिणाम आ सकते है । फ़िज़िक्स में हमने पढ़ा अगर हम पाँच किलोमीटर चलकर वही पहुँचते हैं जहां से चले थे तो किया गया कार्य शून्य माना जाएगा । ये बड़ा महत्वपूर्ण सूत्र है ।
हयात सिंह और दयाल सहपाठी थे । दोनों ने साथ में स्नातक किया । दयाल ने पारम्परिक तरीक़ा अपनाते हुए एक निजी कम्पनी में नौकरी की और आज एक साधारण पैकेज के साथ गुज़ारा कर रहे हैं । हयात ने स्नातक के बाद फ़्रेंच भाषा सीखी और एक फ़्रेंच कम्पनी में नौकरी कर रहे हैं । हयात का पेकेज दयाल से लगभग दस गुना है जबकि उनकी मेहनत और प्रतिभा में कोई अंतर नहीं ।
अगर युवा निजी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो उन्हें कुछ विदेशी भाषा ज़रूर सीखनी चाहिए क्योंकि अतिरिक्त भाषा आपके करियर में केटालिस्ट का काम करेगी । हिंदी माध्यम वाले छात्रों को अंग्रेज़ी तो ज़रूर सीखनी चाहिए । युवाओं को कुछ दूसरी भाषाएँ जैसे जापानी, फ़्रेंच, जर्मन, कोरियन में से कम से कम एक भाषा सीखकर करियर शुरू करना चाहिए । आप जिस क्षेत्र में भी करियर बनाना चाहते हैं एक अतिरिक्त भाषा आपके करियर में बहुत मददगार होगी ।

सीखे बेटा नाई का

एक कहावत है कटे चाहे किसी की सीखे बेटा नाई का । जब नाई अपने बेटे को ट्रेनिंग देता है तो उसका बेटा कई लोगों के बाल उल्टे सीधे काट देता है । अब जिसके बाल उल्टे सीधे कटे वो बेचारा जैसे तैसे बाल बढ़ने का इंतजार करता है और कई फ़ंक्शन में जाने से गुरेज़ करता है और नाई का बेटा कई लोगों की पार्टी खराब करके आराम से अपनी ट्रेनिंग पूरी करता है । ये कहावत सभी पर लागू होती है । फ़्रेशर ट्रेनी कम्पनी का लाखों का नुक़सान करते हैं फिर काम सीखकर मोटी सेलरी में दूसरी कम्पनी का रुख़ करते हैं । इसलिए जब भी कोई काम का मौक़ा मिले पूरी तल्लीनता से काम पर फ़ोकस करके काम सीखना चाहिए । शुरुआती दौर लर्निंग का होता है इसलिए एसी जगह काम करना चाहिए जहाँ ज़्यादा से ज़्यादा सीखा जा सके और जब अर्निंग का दौर आए तो मार्केट वैल्यू अच्छी रहे ।

गलती

आज बड़े दिनों बाद मुनीम खान से मुलाक़ात हुई । मुनीम बहुत ही दिलचस्प शख़्सियत है । हयात ने अपना दुखड़ा रोते हुए कहा रमेश बाबू ने मुझे बेवक़ूफ़ बनाया मुझे उनसे एसी उम्मीद नहीं थी । मुनीम ने हयात को समझाते हुए कहा मियाँ छोटी छोटी बातों को दिल से मत लगाया करो । इंसान का जीवन रोने धोने के लिए नहीं है । हर चोट एक नया और नायाब सबक़ देती है । जितनी गलती बेवक़ूफ़ बनाने वाले की होती है उससे सौ गुना ज़्यादा गलती बेवक़ूफ़ बनने वाले की होती है । अपने प्रति सख़्त बनो अपनी गलती को दूसरे पर मत डालो । हयात मुनीम खान पर बिफर पड़ा । नौबत हाथापाई की आ गई । बड़ी मुश्किल से मामला शांत हुआ ।