It has been noticed that some individuals with fraudulent intent are creating and sending fake summons to the taxpayers who may or may not be under investigation by DGGI (Directorate General of GST Intelligence). These summons may look real because they have Director Identification Number (DIN), but these DIN numbers are not issued by DGGI. Taxpayers can check veracity of any communication by using ‘verify CBIC-DIN’ window on CBIC’s website.
Author: Pushkar Mer
Mercedes-Benz get stay order against demand for GST on Expat Salary
In a relief for the auto major Mercedes-Benz, Bombay High court has granted an interim-stay of order demanding GST dues on expat-salary payment by the company. Last year, honorable Supreme Court has held that the salary of overseas employees (deputed to Indian company) that is reimbursement to the overseas entities will be subject to service tax. This decision shakes companies. Based on this decision GST department aggressively started issuing notices to companies demanding GST on reimbursement of expat salary. Directorate General of GST Intelligence (DGGI) recovers INR 2,500 Crores GST dues not paid on expat salaries. Many companies deposited GST on reimbursement of expat salaries. Some companies decided to challenge GST notices. However, rules are not yet clarified and companies are advices to analyze Supreme Court (SC) decision made in case of Northern operating Systems Pvt Ltd and check facts. If facts are matching with NOS arrangements, then GST need to be deposited, if company can differentiate facts, it can decide to challenge GST demand notice in court. This decision will be huge impact on company’s cash flow because GST demand will be calculated w.e.f. 01.07.2027 and interest and penalty will also be required to be deposited under section 73/74 of CGST Act.
केशब दा
मैन्युफ़ैक्चरिंग उद्योग में NG (Not Good) शब्द बहुत प्रयोग किया जाता है। डिफ़ेक्टिव पार्ट्स , डिफ़ेक्टिव कार्यप्रणाली इत्यादि के लिए ये शब्द इस्तेमाल होता है । जब भी ये शब्द सुनाई देता है केशब दा बहुत याद आते हैं । केशब दा एक जाने माने NG Receiver हैं उन्हें दुनिया में कुछ भी अच्छा नहीं लगता और उन्हें ये ग़लतफ़हमी भी है कि यदि उनके हाथ में पावर आ गई तो वे सबको सुधार सकते हैं । जब सत्संग में भी जाते हैं तो अच्छी बातों को एसे अलग कर देते हैं जैसे हंस दूध और पानी को अलग कर देता है । अगर एक घंटे के प्रवचन में चाहे एक वाक्य ग़लत बोला गया हो केशब दा को केवल वही वाक्य याद रहेगा बाक़ी प्रवचन का एक शब्द भी उन्हें याद नहीं रहेगा । उन्हें बचपन से अब तक की वो सारी बातें याद हैं जो निगेटिव हैं लेकिन ग़ज़ब की याददास्त वाले केशब दा को अच्छा कुछ भी याद नहीं है । अगर अच्छाई का पहाड़ भी केशब दा के सामने आ जाए तो उसमें भी केशब दा कुछ ना कुछ कमी ज़रूर ढूँढ़ निकालेंगे । एसा लगता है ऊपर वाले ने केशब दा के एंटिना में कुछ गडबड़ कर दी जिससे केशब दा केवल निगेटिव सिग्नल ही पकड़ते हैं ।
Interim Budget 2024
It was expected the FM can announce some exemptions for new tax regime. However, tax payers are not expecting much because of past few years trend, but no change is income tax slabs is extremely disappointing for common man and the middle class.
India is the fastest growing major economy in the world and in the coming years will become the world’s third largest economy with a $5 trillion GDP.
The government is working to make India a developed country by 2047, Finance Minister Nirmala Sitharaman said on Thursday. Presenting the interim Budget 2024-25, Sitharaman also said minimum support prices for ‘annadata’ (farmers) have been increased periodically and appropriately.
The government on Thursday announced the extension of healthcare cover under Ayushman Bharat to all ASHA and anganwadi workers.
The government has also increased the defence budget this year by Rs. 6.2 lakh crore, which will constitute around 8% of the total expenditure.
बैल को पहचानिए
अगर आपको किसी बड़े काम का नेतृत्व करना है तो आपका पहला काम होगा टीम के सदस्यों की व्यक्तिगत क्षमता को पहचानना । ये काम आसान नहीं है इसके लिए आपको काम की गहरी समझं होना ज़रूरी है । आज के समय में जो जितना निकम्मा होगा वो प्रथम दृष्टया सबसे ज़्यादा काम का लगेगा क्योंकि काम करना और काम दिखाना दोनों अलग अलग चीजें हैं । कुछ लोग चूहा भी मार दें तो उसकी एसी शानदार व्याख्या करते है जैसे उन्होंने शेर मार दिया हो । जो असल काम के लोग होते हैं अगर सचमुच शेर भी मार दें तो भी चुप रहते हैं । जिन्हें काम की गहरी समझं नहीं होती वो चूहा मार को ही बड़ा शिकारी मानते हैं ।
आप किसी भी टीम से तभी अच्छा काम करवा सकते हैं जब आपको सदस्यों की व्यक्तिगत क्षमता का पता हो । अगर खेत में जुताई करनी है तो बैल को ही काम पर लगाना होगा । कुत्ते बिल्ली को हल चलाने में नहीं लगा सकते ।
Applicability of Section 5 of Limitation Act, 1963
Honorable Calcutta High Court make a judgement in case of Arvind Gupta Vs Assistant Commissioner of Revenue State Taxes that in terms of Section 5 of the Limitation Act, 1963, Appellate Authority has power to condone delay in filing appeal beyond limitation period specified in Section 107 of the CGST Act, 2017. The Court directed the Appellate Authority to restore appeal.
रमेश दा ने चुनाव लड़ा
रमेश दा एक जाने माने समाज सेवी हैं समाज में अच्छा रसूख रखते हैं । रमेश दा के मित्र किशन दा ने रमेश दा को सभासद का चुनाव लड़ने का मशविरा दिया । रमेश दा उखड़ गए – जब हारना ही है तो सभासद का चुनाव क्यों लड़े सीधे विधायक का ना लड़ लिया जाए । चतुर सुजान किशन दा ने रमेश दा को सभासद का चुनाव लड़ने के लिए मना ही लिया । प्रचार के दौरान डीग़र दा ने सवाल दागा- चुनाव जीत भी गए तो क्या कर लोगे । रमेश दा बिना लाग लपेट के बोले – दस बीस लाख अंदर कर लेंगे । डीग़र दा बोले – छोटे आदमी के साथ यही समस्या है जब भी सोचता है छोटा ही सोचता है । रमेश दा तैश में आकर बोले – दस बीस करोड़ अंदर करेंगे पहले चुनाव तो जीत जाएँ । डीग़र दा बोले – छोटे आदमी के साथ ये भी बड़ी समस्या है जब ज़्यादा बड़ा सोचता है तो औक़ात भूल जाता है । रमेश दा आग बबूला हो गए और बोले चुनाव बाद में देखा जाएगा पहले डीग़र सिंह की अक़्ल ठिकाने लगाना ज़रूरी है । पुराने घाघ किशन दा ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए मामला शांत करवाया । जहाँ जहाँ रमेश दा प्रचार के लिए गए लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया जो बहुत स्वाभाविक है क्योंकि जनता नेता से ज़्यादा स्वार्थी और बनावटी होती है और अपने स्वार्थों के आधार पर वोट देकर पीठ पीछे नेता को गाली देती है । रमेश बाबू ने भी उम्र का पानी पिया है उन्हें भी अपनी करारी शिकस्त का भान था लेकिन जनता स्वागत कर रही है तो क्यों ना इसका आनंद लिया जाए । चुनाव के नतीजे रमेश दा की आशा के अनुरूप निकले और रमेश दा की जमानत ज़ब्त हो गई ।
Seizure of documents (GST)
In case of Harp Resorts Pvt Ltd, Honourable Bombay High Court make a judgement that in case raids are conducted against a taxpayer and all the documents are seized, in absence of said documents, the taxpayer cannot be expected to file reply against the Show Cause Notice issued by the department. Therefore, department was directed to provide the copy of documents to the taxpayer.
ये और बात है
जमाने ने पिलाया जमकर ज़हर
गला नीला ना हुआ ये और बात है
शराब भी खूब पी हमने मगर
गला गीला ना हुआ ये और बात है
चालाकियों के शिकार हुए बहुत बार
किसी से गिला नहीं ये और बात है
क्षमाशील हैं हम जब तक मौक़ा नहीं
मौक़ा पाने पे छोड़ेंगे नहीं ये और बात है
यारों के यार हैं उन पर जान निसार हैं
दुश्मनों की जान ले लेंगे ये और बात है
अलख निरंजन
अलख निरंजन खोल दे बंधन तोड़ दे ताला
मुँह पर मीठा बोल चाहे तू मन का हो काला
मन कोई देखता नहीं ज़माना है दिखावे वाला
उल्टे कर काम सीधे कामों की जप तू माला
तीर तुझसे चलता नहीं सपने में चलाता भाला
करामातों से तूने सभी को खुश कर डाला
जो ना आया क़ाबू उसे चकमे से मार डाला